कोलकाता पुलिस का बयान: श्रमिष्ठा पनौली की गिरफ्तारी देशभक्ति नहीं, नफरत फैलाने के मामले में हुई ।
कोलकाता पुलिस का बयान:श्रमिष्ठा पनौली की गिरफ्तारी देशभक्ति नहीं
नफरत फैलाने के मामले में हुई
कोलकाता पुलिस ने रविवार को स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह खबर कि एक कानून की छात्रा को पाकिस्तान का विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया है, पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।
पुलिस के अनुसार, श्रमिष्ठा पनौली नामक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो साझा किया था, जिससे एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं और समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका थी।
इस संबंध में 15 मई 2024 को गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
कोलकाता पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह मामला किसी देश या देशभक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक संवेदनशील वीडियो से संबंधित है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच अवश्य करें।
تبصرے