चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बाबर आज़म को मिलेगी नई जिम्मेदारी?
चैंपियंस ट्रॉफी में पूर्व कप्तान Babar Azam नई भूमिका में दिख सकते हैं, Selector ने दिए संकेत।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सभी टीमों के बाद आखिरकार मेजबान पाकिस्तान ने भी अपनी 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को चोट के कारण शामिल नहीं किया गया है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। उनकी गैरमौजूदगी से पाकिस्तान को टूर्नामेंट के लिए नए ओपनर की जरूरत पड़ेगी।
टीम के संयोजन को देखते हुए, मैनेजमेंट के पास पूर्व कप्तान बाबर आज़म या सऊद शकील में से किसी एक को ओपनिंग में उतारने का ही विकल्प बचा है।
ट्राई-नेशन सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फखर जमान की वनडे टीम में वापसी के साथ पाकिस्तान को उनके लिए एक मजबूत ओपनिंग पार्टनर की जरूरत होगी। सिलेक्शन कमेटी के सदस्य असद शफीक ने बताया कि बाबर या शकील में से कोई एक फखर के जोड़ीदार हो सकता है। ‘क्रिकेट पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, शफीक ने कहा कि यह फैसला परिस्थितियों, विरोधी टीम और मैच की रणनीति पर निर्भर करेगा।
'फखर के साथ ओपनिंग करेंगे बाबर या शकील'
चूंकि फखर जमान पाकिस्तान के एकमात्र विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं, इसलिए टीम के पास किसी अन्य खिलाड़ी को ओपनिंग स्लॉट में प्रमोट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। सिलेक्शन कमेटी के सदस्य असद शफीक ने कहा, "फखर के ओपनिंग पार्टनर के रूप में बाबर आज़म या सऊद शकील में से किसी एक को उतारा जा सकता है। यह फैसला परिस्थितियों, विपक्षी टीम और मैच रणनीति पर निर्भर करेगा।"
बाबर का ओपनर के रूप में सीमित अनुभव
वनडे में बाबर आज़म ने अब तक सिर्फ दो बार पारी की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, सऊद शकील के पास भी शीर्ष क्रम में खेलने का कोई खास अनुभव नहीं है। दोनों खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर के प्रमुख बल्लेबाज हैं और आमतौर पर नंबर तीन के बाद बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को ओपनिंग के लिए प्रमोट करना पाकिस्तान के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम
कप्तान: मोहम्मद रिजवान
उप-कप्तान: सलमान अली आगा
अन्य खिलाड़ी: बाबर आज़म, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।


تبصرے